ब्लॉक के सामने खड़ी किराना लदी पिकअप चोरी, घाघरा में बढ़ती वारदातों से दहशत

ब्लॉक के सामने खड़ी किराना लदी पिकअप चोरी, घाघरा में बढ़ती वारदातों से दहशत
Views: 33
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

घाघरा | संवाददाता

घाघरा प्रखंड में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला चांदनी चौक का है, जहां किराना सामान से लदी एक पिकअप वाहन चोरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, मंटू साहू की चांदनी चौक में किराना दुकान है। वह अपने मालवाहक पिकअप (संख्या JH01FK04786) से रांची से लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का किराना सामान खरीदकर शुक्रवार रात करीब 11 बजे घाघरा लौटे थे।

ब्लॉक के सामने खड़ी किराना लदी पिकअप चोरी, घाघरा में बढ़ती वारदातों से दहशत

बताया गया कि उन्होंने अपने घर, जो ब्लॉक के पास स्थित है, के सामने वाहन खड़ा किया और घर चले गए। शनिवार सुबह जब उन्होंने देखा तो पिकअप वाहन गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका।

थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना के बाद मंटू साहू ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर वाहन चोरी की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस प्रशासन से जल्द बरामदगी की मांग की है।

बढ़ती चोरी से लोग परेशान

इधर, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आम लोगों और व्यापारियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

ब्लॉक के सामने खड़ी किराना लदी पिकअप चोरी, घाघरा में बढ़ती वारदातों से दहशत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment