Views: 144
0 0
उधवा में आगलगी से दो घर राख, चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

उधवा में आगलगी से दो घर राख, चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

बरहरवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत अंतर्गत खुटहरी टोला गांव में बुधवार दोपहर भीषण आगलगी की घटना में दो परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि चार अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा…

उधवा में आगलगी से दो घर राख, चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
Read Time:1 Minute, 41 Second
उधवा में आगलगी से दो घर राख, चार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

बरहरवा (साहिबगंज): राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत अंतर्गत खुटहरी टोला गांव में बुधवार दोपहर भीषण आगलगी की घटना में दो परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि चार अन्य घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में लाखों रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, खुटहरी टोला निवासी गणेश मंडल और श्रवण मंडल के घर पूरी तरह जल गए, जबकि दीपेन मंडल, उमेश मंडल, सुपौल मंडल और चिंटू मंडल के घरों को आंशिक क्षति पहुँची। बताया गया कि दोपहर में गणेश मंडल की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी वह पानी लाने के लिए चापाकल पर चली गईं, और इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी पास रखे जलावन में जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से पड़ोसी घरों में फैल गई।

स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी राजमहल से देर से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रशासन से राहत सामग्री और मुआवजा की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports