बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन,शिक्षा व्यवस्था सशक्त करने पर हुई चर्चा

बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन,शिक्षा व्यवस्था सशक्त करने पर हुई चर्चा
Views: 161
0 0
Read Time:1 Minute, 46 Second
बरहरवा में गुरु गोष्ठी का आयोजन,शिक्षा व्यवस्था सशक्त करने पर हुई चर्चा

बरहड़वा। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत पल्स टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रॉबिन मंडल की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के सभी पल्स टू उच्च विद्यालयों, उच्च विद्यालयों, मध्य विद्यालयों, उत्क्रमित मध्य विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों, नव प्राथमिक विद्यालयों तथा मदरसों के सचिव, शिक्षक एवं हेड मौलवी शामिल हुए। गुरु गोष्ठी में एक पेड़ माँ के नाम, ईको क्लब, मिड डे मील (एमडीएम), ईवीवी पर शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति की स्थिति, एसएमसी मीटिंग के प्रस्तावों की छायाप्रति, एसएमसी पूर्णगठन का ईवीवी में अपलोड की स्थिति, एसडीपी, एसएमएस तथा एसडीएमएस जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बीईईओ रॉबिन मंडल ने कहा कि आज की बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई है, उन पर गंभीरता से कार्य करते हुए हम सभी को मिलकर बरहरवा प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाना होगा।‌

मौके पर बीपीओ सुनील टुडू, मो. अली हुसैन, बीआरपी समसुल कबीर, मो. आरिफ रजा, मो. नसीमुद्दीन, सीआरपी मो. रियाज सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षा कर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment