Views: 142
0 0
तालझारी: छठ घाट की तैयारी के बाद गंगा में नहाने उतरे तीन...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तालझारी: छठ घाट की तैयारी के बाद गंगा में नहाने उतरे तीन किशोर, दो लापता, एक को बचाया गया

बरहरवा।तालझारी प्रखंड क्षेत्र के बांसकोला गंगा घाट पर शुक्रवार की दोपहर छठ घाट तैयार करने के बाद गंगा में तीन किशोर स्नान करने गंगा में डुबकी लगाया और गहरे पानी में डूब गया। जिसमे एक किशोर को स्थानीय लोगो द्वारा सुरक्षित बचा लिया. और दो किशोर की स्थानीय लोगो द्वारा गंगा के गहरे पानी में…

तालझारी: छठ घाट की तैयारी के बाद गंगा में नहाने उतरे तीन किशोर, दो लापता, एक को बचाया गया
Read Time:2 Minute, 3 Second
तालझारी: छठ घाट की तैयारी के बाद गंगा में नहाने उतरे तीन किशोर, दो लापता, एक को बचाया गया

बरहरवा।तालझारी प्रखंड क्षेत्र के बांसकोला गंगा घाट पर शुक्रवार की दोपहर छठ घाट तैयार करने के बाद गंगा में तीन किशोर स्नान करने गंगा में डुबकी लगाया और गहरे पानी में डूब गया। जिसमे एक किशोर को स्थानीय लोगो द्वारा सुरक्षित बचा लिया. और दो किशोर की स्थानीय लोगो द्वारा गंगा के गहरे पानी में खोजबीन कर निकालने की प्रयास कर रहे हैं।

उपस्थित ग्रामीणों ने परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनों किशोर के परिजन रोते बीलकते गंगा घाट पहुंचे।गंगा में डूबने वाले दोनों किशोर थाना क्षेत्र के बडी भगियामारी निवासी संजय चौधरी उम्र करीब 15 वर्ष एवं ओम महलदार उम्र 14 वर्ष का है। ग्रामीणों ने बताया कि चार साथी मिलकर गंगा तट पर छठ घाट बनाने गए हुए थे। अपने-अपने घाट तैयार किया और स्नान के लिए गंगा में स्नान करते हुए गहरे पानी के अंदर चले जाने पर दोनों लापता हो गया।

गंगा तटपर खड़े किशोर ने शोर मचाया आसपास के लोग पहुंचे एक बच्चे को किसी तरह बाहर निकाल लिया लेकिन दो किशोर गहरे पानी में डूब गया। गोताखोर द्वारा गंगा में डुबकी लगाकर खोजबीन की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है। स्थानीय लोगो घटना की जानकारी तालझारी थाना को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और सीआई विभास कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन मे जुड़ गए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports