Views: 166
0 0
खूँटी:शक में भतीजे ने ईंट से कुचलकर चाचा की हत्या...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

खूँटी:शक में भतीजे ने ईंट से कुचलकर चाचा की हत्या की,आरोपी गिरफ्तार

खूँटी।जिले के अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां 18 वर्षीय युवक ने अपने चाचा की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एतवा सोय को शक था कि उसके चाचा…

खूँटी:शक में भतीजे ने ईंट से कुचलकर चाचा की हत्या की,आरोपी गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 9 Second
खूँटी:शक में भतीजे ने ईंट से कुचलकर चाचा की हत्या की,आरोपी गिरफ्तार

खूँटी।जिले के अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां 18 वर्षीय युवक ने अपने चाचा की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को शुक्रवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एतवा सोय को शक था कि उसके चाचा सामू सोय का उसकी मां के साथ नाजायज संबंध है। इसी बात को लेकर गुरुवार दोपहर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद एतवा ने गुस्से में आकर चाचा पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सामू सोय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक कुंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया।

शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी एतवा सोय को साके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सनी टी-शर्ट और मिट्टी के नमूने जब्त किए हैं।

अड़की थाना प्रभारी ने बताया कि यह हत्या पूर्वनियोजित नहीं थी, बल्कि पारिवारिक तनाव और शक के कारण युवक ने अचानक गुस्से में यह कदम उठाया।
मामले में अड़की थाना कांड संख्या 56/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में एफआईआर दर्ज की गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports