गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया फुटबॉल फाइनल का शुभारंभ,कहा –“खेल युवाओं को देता है सकारात्मक दिशा”

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया फुटबॉल फाइनल का शुभारंभ,कहा –“खेल युवाओं को देता है सकारात्मक दिशा”
Views: 195
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया फुटबॉल फाइनल का शुभारंभ,कहा –“खेल युवाओं को देता है सकारात्मक दिशा”

गोमिया: मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड अंतर्गत ललपनिया में एस एस क्लब, कुश्माण्डो द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच एवं समापन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मंत्री ने फाइनल मुकाबले की विधिवत शुरुआत फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर गांव और हर पंचायत स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देकर युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जाए। खेल केवल जीत या हार का माध्यम नहीं बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग का प्रतीक है।

गोमिया:मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया फुटबॉल फाइनल का शुभारंभ,कहा –“खेल युवाओं को देता है सकारात्मक दिशा”

फाइनल मैच एस.पोंड और करमाटांड़ बॉयज के बीच खेला गया जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए करमाटांड़ बॉयज ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों व ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई भी दी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment