Views: 146
1 0
दीपावली के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दीपावली के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा):- खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में युवा शक्ति पूजा समिति चौरिया के तत्वाधान में दीपावली सह लक्ष्मी पूजा के पूर्व संध्या बेला पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसका शुभारंभ अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर और नारियल फोडकर किया गया|…

दीपावली के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Read Time:1 Minute, 54 Second
दीपावली के शुभ अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

धनंजय कुमार पटेल की रिपोर्ट

खरौंधी (गढ़वा):- खरौंधी प्रखंड अंतर्गत ग्राम चौरिया में युवा शक्ति पूजा समिति चौरिया के तत्वाधान में दीपावली सह लक्ष्मी पूजा के पूर्व संध्या बेला पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसका शुभारंभ अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर, फीता काटकर और नारियल फोडकर किया गया|

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि दीपावली दीपों का त्योहार है सनातन धर्म के वेदो के अनुसार जब भगवान श्री राम दुराचारी रावण को वध करके लंका से अयोध्या लौटे थे उसी समय से प्रत्येक वर्ष दीपावली पर्व मनाया जाता है| वहीं मुखिया प्रमोद राम ने कहा कि दीपावली स्वच्छता का त्योहार है क्योंकि दीपावली आने से पहले सभी लोग अपने घरों को साफ सफाई करते हैं|

इस मौके पर अजय पटेल,मनोज कुमार चौधरी,धनवंत प्रसाद गुप्ता, विनोद प्रसाद गुप्ता, नंदलाल पटेल,राकेश पटेल, श्रवण पासवान,विनोद कुमार चौधरी,आदित्य बैठा,युवा शक्ति पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदुमन गुप्ता,सचिव धनंजय कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष मनोज पासवान,सहित सभी सदस्य गण, एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे |

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports