Views: 278
1 0
सार्वजनिक छठ घाट की साफ-सफाई निजी खर्च पर,सामाजिक...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सार्वजनिक छठ घाट की साफ-सफाई निजी खर्च पर,सामाजिक कार्यकर्ताओं की मिसाल कायम

रिपोर्ट – दिनेश यादव, सतबरवा (पलामू) छठ पूजा की तैयारी को लेकर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में सार्वजनिक छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेज हो गया है। धावाडीह पंचायत के लोहरापोखरी छठ घाट पर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाट की सफाई, मिट्टी समतलीकरण और आसपास…

सार्वजनिक छठ घाट की साफ-सफाई निजी खर्च पर,सामाजिक कार्यकर्ताओं की मिसाल कायम
Read Time:3 Minute, 14 Second
सार्वजनिक छठ घाट की साफ-सफाई निजी खर्च पर,सामाजिक कार्यकर्ताओं की मिसाल कायम

रिपोर्ट – दिनेश यादव, सतबरवा (पलामू)

छठ पूजा की तैयारी को लेकर सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में सार्वजनिक छठ घाटों की साफ-सफाई का कार्य तेज हो गया है। धावाडीह पंचायत के लोहरापोखरी छठ घाट पर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घाट की सफाई, मिट्टी समतलीकरण और आसपास की झाड़ियों की कटाई का कार्य किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ पूजा बड़े ही उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण घाटों पर मिट्टी का कटाव हो गया था और कुछ स्थानों पर गाद जम गई थी, जिसे हटाने में लोग जुटे हैं। उन्होंने बताया — “मैं अपने निजी खर्च से घाट की सफाई करवा रहा हूं ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बाकी सभी साथी मिलजुल कर सफाई अभियान में योगदान दे रहे हैं।”

ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासनिक स्तर से इस बार सफाई व्यवस्था में ढिलाई दिख रही है, इसलिए स्थानीय लोगों ने खुद आगे बढ़कर व्यवस्था संभाली है। उनका कहना है कि छठ घाटों की साफ-सफाई सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि आस्था का कार्य है, जिसमें सभी को भागीदार बनना चाहिए।

छठ पूजा 2025 की तिथियां और कार्यक्रम:
इस वर्ष छठ पूजा 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होकर 28 अक्टूबर (मंगलवार) तक चलेगी। यह सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का चार दिवसीय पर्व है।

  • पहला दिन (25 अक्टूबर): नहाय-खाय – व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन करते हैं।
  • दूसरा दिन (26 अक्टूबर): खरना – व्रती निर्जला व्रत की शुरुआत करते हैं।
  • तीसरा दिन (27 अक्टूबर): संध्या अर्घ्य – डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है।
  • चौथा दिन (28 अक्टूबर): उषा अर्घ्य व पारण – उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होता है।

इस मौके पर क्रमचन साहू, रोहित कुमार साहू, विनोद साहू, गुड्डू साहू, सुधीर कुमार साहू, मनोज शर्मा, पिंटू साहू, अशोक साहू, रमेश शर्मा, रामजन्म साहू, अखिलेश यादव, मुन्ना यादव, राम लखन राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports