Views: 222
0 0
हरिमोहन सिंह राज्य खेल सम्मान 2025 से पटना में सम्मानित हुए

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

हरिमोहन सिंह राज्य खेल सम्मान 2025 से पटना में सम्मानित हुए

खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देना है हमारी पहली प्राथमिकता – हरिमोहन सिंह बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना के प्रांगण में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर स्पोर्ट्स प्रमोटर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को बिहार राज्य खेल सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया। ये मुंगेर जिले के लिए…

हरिमोहन सिंह राज्य खेल सम्मान 2025 से पटना में सम्मानित हुए
Read Time:3 Minute, 53 Second
हरिमोहन सिंह राज्य खेल सम्मान 2025 से पटना में सम्मानित हुए

खेल व खिलाड़ी को बढ़ावा देना है हमारी पहली प्राथमिकता – हरिमोहन सिंह

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कंकड़बाग पटना के प्रांगण में जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर स्पोर्ट्स प्रमोटर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह को बिहार राज्य खेल सम्मान – 2025 से सम्मानित किया गया। ये मुंगेर जिले के लिए बहोंत ही गर्व की बात है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर खेलों में उत्कृष्ट योगदान

हरिमोहन सिंह का खेल जगत में योगदान किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा, उन्होंने कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में कोच, मैनेजर, टेक्निकल रेफरी और आधिकारिक सदस्य के रूप में भाग लिया है। खासतौर पर दिव्यांग खेल और महिला खेलों को बढ़ावा देने में उनका विशेष योगदान रहा है।

चुनाव आयोग का ब्रांड एंबेसडर भी बन चुके हैं , लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में

  • स्वच्छ भारत मिशन अभियान मुंगेर नगर निगम के भी ब्रांड एंबेसडर हैं

खेल के अलावा, सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रियता ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। युवाओं के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, हरिमोहन सिंह को चुनाव आयोग ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया था।

मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों द्वारा पूर्व में हो चुके हैं सम्मानित

हरिमोहन सिंह को पहले भी बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, खेल मंत्री, समाज कल्याण मंत्री और अन्य कई वरिष्ठ मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनका यह समर्पण खेल और समाज के प्रति उनके जज्बे को दर्शाता है।

खेल संघों और स्थानीय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

हरिमोहन सिंह के इस सम्मान पर मुंगेर जिला प्रशासन, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार , आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया , मुंगेर जिला खो-खो संघ, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन,मुंगेर योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत बिहार, और फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया बिहार के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके भविष्य में और अधिक सफलता की कामना की।

हरिमोहन सिंह के इस सम्मान ने न केवल खेलों के प्रति उनके योगदान को मान्यता दी है, बल्कि युवाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी किया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports