लातेहार:खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई दुकानों और प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया

लातेहार:खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई दुकानों और प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया
Views: 169
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second
लातेहार:खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई दुकानों और प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया

लातेहार। आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए उपायुक्त लातेहार श्री उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार, आज 16 अक्टूबर 2025 को महुआडांड़ अनुमंडल मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर के नेतृत्व में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों, विशेषकर मिठाइयों, की गुणवत्ता, शुद्धता और दुकानों में स्वच्छता की स्थिति की जांच करना था, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने निम्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया:

  • होटल स्वीट्स पैलेस
  • आशीष मार्ट
  • पूनम मिष्ठान
  • विष्णु भोजनालय
  • माँ भोजनालय
  • गुप्ता स्वीट्स

जांच के दौरान कुछ प्रमुख घटनाएँ निम्नलिखित रहीं:

लातेहार:खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई दुकानों और प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया
  • अरुण किराना स्टोर से एक्सपायरी आटा मिला; लगभग 25 पैकेट नष्ट किए गए और संचालक को भविष्य में Food License के बिना संचालन न करने का सख्त निर्देश दिया गया।
  • आशीष मार्ट के गोदाम में एक्सपायरी चिप्स और बिना निर्माण तिथि/बैच नंबर वाले कुरकुरे एवं नमकीन पाए गए; प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ₹5,000 का अर्थदंड लगाया गया।
  • माँ भोजनालय में स्वच्छता की स्थिति खराब पाई गई; संचालन सुधारने हेतु नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा 20 किलोग्राम बुंदी को अखाद्य रंग मिलावट के कारण नष्ट किया गया।

जिला परामर्शी श्री नागेन्द्र कुमार, खाद्य सुरक्षा सहायक श्री रजनीश कुमार और शहनाज खातून मौके पर मौजूद थे।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि पर्व-त्योहार के दौरान यह निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा, और सभी प्रतिष्ठानों पर जांच प्रतिवेदन और पुनः निरीक्षण के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment