Views: 267
0 0
जमशेदपुर:भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर चोरी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जमशेदपुर:भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर चोरी

जमशेदपुर :- गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। तड़के 4 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नगदी एवं दो मोबाइल फोन समेत विदेशी मुद्रा चुरा ले गए । घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी…

जमशेदपुर:भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर चोरी
Read Time:4 Minute, 14 Second
जमशेदपुर:भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर चोरी

जमशेदपुर :- गोलमुरी थाना क्षेत्र के न्यू केबुल टाउन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा के घर को चोरों ने निशाना बनाया। तड़के 4 बजे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नगदी एवं दो मोबाइल फोन समेत विदेशी मुद्रा चुरा ले गए ।

घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। प्रेम झा ने बताया कि उनके जींस के पैकेट में रखे लगभग 1900 रुपये , उनके भाई के पर्स से लगभग 16 हजार रुपये तथा लगभग 4 सौ अमेरिकी डॉलर (अर्थात लगभग 35 हजार भारतीय रुपये) चोर चुरा ले गए। पुलिस को सूचना मिलने पर घर पर आकर जांच की।

वहीं विधायक पूर्णिमा दास भी प्रेम झा के घर पहुंचकर चोरी की वारदात की जानकारी लीं। इसके अलावा, चोरों ने उनके माता-पिता के मोबाइल भी टेबल से उठा लिए। वारदात के बाद सभी कपड़ों और पर्स को छत पर ले जाकर चोरों ने आराम से नकदी निकाली और कपड़ों को वहीं फेंक दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो छत पर लटक रहे कपड़ों को देखकर पूरी घटना का पता चला।

मौके पर पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू भी प्रेम झा के न्यू केबुल टाउन स्थित आवास पहुंचीं। उन्होंने भाजपा नेता एवं परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू ने फोन पर गोलमुरी थाना प्रभारी से बात कर मामले की त्वरित जांच, पूरे केबुल क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग तेज करने और नियमित गश्त शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने केबुल टाउन क्षेत्र की हाई मास्ट लाइट के मरम्मतीकरण को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को भी तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा नेता मोहन कुमार, राकेश राव, प्रेम प्रकाश दुबे, राकेश झा व अन्य मौजूद रहे।केबुल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बंद पड़ी केबुल कंपनी से कलपुर्जों, पुराने वाहनों और अन्य सामानों के चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर दिनदहाड़े ग्रुप में आकर कंपनी के सामानों की प्रतिदिन चोरी करते हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या गश्ती नहीं की जाती।

क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग और टाइगर मोबाइल की गश्ती लगभग न के बराबर है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।वहीं, इस चोरी की घटना पर भाजपा नेता प्रेम झा ने गोलमुरी थाना में शिकायत की है।

शिकायत के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। प्रेम झा ने बताया कि क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पूर्व में चोरी हुई है, पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं जिससे लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports