नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति के सभी कामों को करेंगे उजागर:वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन

नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति के सभी कामों को करेंगे उजागर:वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन
Views: 227
0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second
नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति के सभी कामों को करेंगे उजागर:वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन

नीलांबर/पीतांबर(पलामू):- नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के आगामी तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रची जा रही बनावटी चमक-धमक और दिखावटी उपलब्धियों के पीछे की सच्चाई को सामने लाया जाएगा।

विश्वविद्यालय के वास्तविक हालात – अव्यवस्था, सत्र विलंब, परीक्षा परिणामों में लगातार देरी, विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी, और संसाधनों के दुरुपयोग – अब और नहीं छिपने दिया जाएगा।

वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के विकाश यादव ने कहा कि कुलपति दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन केवल दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है, जबकि विद्यार्थियों की मूल समस्या वैसे की वैसी हैं। जिस समय विश्वविद्यालय को शिक्षा, शोध और पारदर्शिता की दिशा में काम करना चाहिए था, उसी समय करोड़ों रुपए खर्च कर झूठी वाहवाही लूटने की तैयारी चल रही है।उन्होंने आगे कहा कि तीसरे दीक्षांत समारोह के अवसर पर छात्रों द्वारा कुलपति की कार्यशैली, भ्रष्टाचार और विश्वविद्यालय की अंदरूनी सच्चाई को सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि समाज और सरकार दोनों को यह समझ में आए कि यह समारोह सिर्फ़ एक “झूठी उपलब्धि का उत्सव” है, न कि शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक।

हमारा विरोध किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि उस व्यवस्था से है जिसने छात्रों की आवाज़ को कुचलने और विश्वविद्यालय को राजनीतिक स्वार्थों का केंद्र बना दिया है।अंततः यह विरोध विद्यार्थियों के भविष्य, पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही की मांग के लिए है और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक विश्वविद्यालय में वास्तविक सुधार नहीं होता।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment