Views: 82
0 0
रवैया सुधारे एनएच प्रशासन,नहीं तो होगा जन आंदोलन : विवेकानंद त्रिपाठी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रवैया सुधारे एनएच प्रशासन,नहीं तो होगा जन आंदोलन : विवेकानंद त्रिपाठी

संवाददाता – अनुज तिवारी, पलामू। भोगु से संखा रोड निर्माण कार्य में अनियमितताओं और मुआवजे की अदायगी को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आयोजित जनसभा में इंटक के प्रदेश सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता विवेकानंद त्रिपाठी ने एनएच प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य…

रवैया सुधारे एनएच प्रशासन,नहीं तो होगा जन आंदोलन : विवेकानंद त्रिपाठी
Read Time:2 Minute, 9 Second
रवैया सुधारे एनएच प्रशासन,नहीं तो होगा जन आंदोलन : विवेकानंद त्रिपाठी

संवाददाता – अनुज तिवारी,

पलामू। भोगु से संखा रोड निर्माण कार्य में अनियमितताओं और मुआवजे की अदायगी को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को आयोजित जनसभा में इंटक के प्रदेश सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता विवेकानंद त्रिपाठी ने एनएच प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में जगह-जगह डिवाइडर नहीं बनने से आम जनता को भारी परेशानी हो रही है। पंचायत के दोनों ओर बसे गांवों को जोड़ने के लिए पूर्व में चारमुहान पर कनेक्टिंग पथ की जरूरत थी, मगर एनएच प्राधिकरण ने यहां डिवाइडर तक नहीं दिया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर भी मनमाने ढंग से डीपीआर तैयार किया गया है, जिसे अविलंब सुधारा जाना चाहिए।

त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अगर एनएच प्रशासन ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए और मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया, तो यह चेतावनी आने वाले दिनों में बड़े जन आंदोलन का रूप लेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी सिर्फ एनएच प्रशासन की होगी।

जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मौके पर कांग्रेसी नेता रविंद्र नाथ तिवारी, अनूप तिवारी, सुभाष तिवारी, राणा सिंह, देवेंद्र सिंह, कामाख्या सिंह, मुन्ना सिंह, सुधीर सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, प्रवीण तिवारी, जितेंद्र राम, विष्णु चौधरी, शम्भू साव, रिंकू चौधरी, ब्रजेश पांडे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

रवैया सुधारे एनएच प्रशासन,नहीं तो होगा जन आंदोलन : विवेकानंद त्रिपाठी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports