Views: 364
0 0
नगर निगम मनमानी बंद करे,चार रुपये वर्गफीट के दर से वसूले...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

नगर निगम मनमानी बंद करे,चार रुपये वर्गफीट के दर से वसूले बाजार किराया:आशीष भारद्वाज

शहर में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी अव्यवस्था, कभी गुणवत्ताहीन कार्य और अब दुकानदारों से अधिक किराया वसूली का मामला तूल पकड़ रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज, पलामू व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सदस्य गौरीशंकर गुप्ता आदि ने शुक्रवार…

नगर निगम मनमानी बंद करे,चार रुपये वर्गफीट के दर से वसूले बाजार किराया:आशीष भारद्वाज
Read Time:3 Minute, 16 Second
नगर निगम मनमानी बंद करे,चार रुपये वर्गफीट के दर से वसूले बाजार किराया:आशीष भारद्वाज

शहर में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी अव्यवस्था, कभी गुणवत्ताहीन कार्य और अब दुकानदारों से अधिक किराया वसूली का मामला तूल पकड़ रहा है।

इन्हीं मुद्दों को लेकर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज, पलामू व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सदस्य गौरीशंकर गुप्ता आदि ने शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से रांची में मुलाकात की और विस्तृत जानकारी दी।

आदेश के बावजूद अधिक किराया वसूली

आशीष भारद्वाज ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश और नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव की 22 नवंबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार, मेदिनीनगर बाजार का किराया दर 4 रुपये प्रति वर्गफीट तय किया गया था। इसके बावजूद नगर निगम आज भी दुकानदारों से 6 रुपये प्रति वर्गफीट वसूल रहा है, जो स्पष्ट रूप से आदेश की अवमानना है।

“व्यवसायियों का दोहन हो रहा”

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि नगर निगम पदाधिकारी शहर की बुनियादी समस्याओं की अनदेखी कर “टेंडर मैनेजमेंट” और व्यवसाइयों के दोहन में लगे हैं। उन्होंने कहा कि मेहनतकश दुकानदार ही शहर की रौनक हैं और व्यापारियों के साथ अन्याय किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अयोग्य संवेदकों को काम

उन्होंने नगर निगम पर आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर अयोग्य संवेदकों को कार्य दिया जा रहा है, और काम की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। इससे साफ झलकता है कि निगम के पदाधिकारी किसी “व्यक्ति विशेष” के इशारे पर काम कर रहे हैं।

व्यापार मंडल भी आहत

व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया कि हाल ही में जब वे सहायक नगर आयुक्त से मिले तो उन्होंने विभागीय चिट्ठी को मानने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, अधिकारियों ने “नगर निगम की संपत्ति हमारी है, जितना चाहें उतना किराया लेंगे” जैसी आपत्तिजनक बातें कहीं, जिससे व्यवसायी बेहद आहत हुए।

मंत्री ने दिलाया भरोसा

व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को सभी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तुरंत विभाग को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports