Views: 375
1 0
अपर लोक अभियोजक को विदायी दी गयी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

अपर लोक अभियोजक को विदायी दी गयी

लातेहार।  जिला अभियोजन कार्यालय में पदस्‍थापित अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार लकड़ा का उनके स्‍थानांतरण के बाद विदायी दी गयी. श्री लकड़ा का स्‍थानातरण खूंटी हो गया है. इससे पहले श्री लकड़ा ने  नव पदस्‍थापित अपर लोक अभियोजक शिव शंकर राम को अपना पदभार सौंपा. इस मौके पर बोलते हुए लोक अभियोजक ओम कुमार ने…

अपर लोक अभियोजक को विदायी दी गयी
Read Time:2 Minute, 58 Second
अपर लोक अभियोजक को विदायी दी गयी

लातेहार।  जिला अभियोजन कार्यालय में पदस्‍थापित अपर लोक अभियोजक मनोज कुमार लकड़ा का उनके स्‍थानांतरण के बाद विदायी दी गयी. श्री लकड़ा का स्‍थानातरण खूंटी हो गया है. इससे पहले श्री लकड़ा ने  नव पदस्‍थापित अपर लोक अभियोजक शिव शंकर राम को अपना पदभार सौंपा.

इस मौके पर बोलते हुए लोक अभियोजक ओम कुमार ने श्री लकड़ा के व्‍यक्ति‍त्‍व की सराहना की. उन्‍होने कहा कि श्री लकड़ा बहुत ही सौम्‍य व मृदुभाषी पदाधिकारी रहे हैं. उन्‍होने अपने कार्यों का निवर्हन पूरी निष्‍ठा व इमानदारी से किया. वे उनकी उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते हैं.

अपर लोक अभियोजक को विदायी दी गयी

सहायक लोक अभियोजक आरएन चौरसिया ने भी श्री लकड़ा के कार्यों की प्रशंसा की. उन्‍होने कहा कि सरकारी सेवा में स्‍थानांतरण व सेवानिवृति एक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी सरकारी सेवक को गुजरना पड़ता है. उन्‍होने कहा कि श्री लकड़ा ने अपने अल्‍प अवधि के कार्यकाल में अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है.

जिला अधिवक्‍ता संघ के अध्‍यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने श्री लकड़ा के स्‍वभाव की सराहना की. उन्‍होने कहा कि श्री लकड़ा का व्‍यवहार हर किसी से मित्रवत रहा. उन्‍होने अपने कार्यों को जिम्‍मेवारी से करने का प्रयास किया. वरीय अधिवक्‍ता सुनील कुमार ने कहा कि श्री लकड़ा का अधिवक्‍ताओं से भी मधुर संबंध रहा. उच्‍चाधिकारी होने के बावजूद भी ये सबों से मित्रवत व्‍यवहार किया.

उन्‍होने अपने कार्यों से कभी समझौता नहीं किया और भरसक लोगों को न्‍याय दिलाने का प्रयास किया. इनके कार्यकाल को यहां लोग याद रखेगें. योगदान देने के बाद नव पदस्‍थापित अपर लोक अभियोजक शिवशंकर राम ने कहा कि कार्यों से ही मनुष्‍य के व्‍यकितत्‍व का पता चलता है. हमें व्‍यवहार कुशल और अपने कार्यों के प्रति निष्‍ठावान होना चाहिए. 

कार्यक्रम में लोक अभियोजक श्री कुमार व अन्‍य अधिकारियों ने श्री लकड़ा को उपहार एवं शॉल भेंट किया. उन्‍होने बुके भेंट कर नव पदस्‍थापित श्री राम को स्‍वागत किया. इस मौके पर एएसआई अरविंद कुमार व कार्यालय कर्मी शंकर उरांव आदि मौजूद थे.

Loading

अपर लोक अभियोजक को विदायी दी गयी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports