Views: 244
0 0
प्रकृति पूजा करमा पर ट्री मैन डॉ. कौशल ने लगाया कर्मदेव...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रकृति पूजा करमा पर ट्री मैन डॉ. कौशल ने लगाया कर्मदेव का पौधा

मेदिनीनगर/पलामू/झारखंड।करमा पर्व के अवसर पर पर्यावरणविद् एवं वनराखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बुधवार को पांकी रोड स्थित टेढ़वा नदी के निकट अपने फार्म हाउस प्रांगण में कर्मदेव का पौधा लगाकर उसकी पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन के साथ पर्यावरण धर्म की प्रार्थना की और लोगों को…

प्रकृति पूजा करमा पर ट्री मैन डॉ. कौशल ने लगाया कर्मदेव का पौधा
Read Time:2 Minute, 7 Second
प्रकृति पूजा करमा पर ट्री मैन डॉ. कौशल ने लगाया कर्मदेव का पौधा

मेदिनीनगर/पलामू/झारखंड।
करमा पर्व के अवसर पर पर्यावरणविद् एवं वनराखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बुधवार को पांकी रोड स्थित टेढ़वा नदी के निकट अपने फार्म हाउस प्रांगण में कर्मदेव का पौधा लगाकर उसकी पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन के साथ पर्यावरण धर्म की प्रार्थना की और लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. कौशल ने कहा कि “जो देता है वही देवता है। कर्मदेव की डाल से ब्रह्मांड की सुरक्षा होती है, जिसे हम प्रकृति पूजा के रूप में मानते हैं।” उन्होंने बताया कि करमा पर्व शुद्ध रूप से प्रकृति पूजा है, जिसमें कर्म डाल, पीपल और सरहुल सखुआ की पूजा होती है। यह पूजा जीवन का आधार है और इसे दुनिया के सभी लोगों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि करमा पर्व विशेष रूप से केरल, असम, बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाता है। धनरोपनी का समय समाप्त होने पर अच्छी फसल और स्वास्थ्य की कामना के लिए यह पूजा की जाती है।

डॉ. कौशल ने कहा कि प्रकृति पूजा से ब्रह्मांड की रक्षा होती है, वहीं कन्या पूजन सृष्टि की रचना का प्रतीक है। कार्यक्रम का समापन कल्पवृक्ष पर रक्षाबंधन कर किया गया।

इस अवसर पर उनकी पोतियां आराध्या जायसवाल, आशिविका जायसवाल, अनुषा जायसवाल और आद्रिका जायसवाल सहित संतोष कुमार, रामु कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports