मेदिनीनगर/पलामू/झारखंड।करमा पर्व के अवसर पर पर्यावरणविद् एवं वनराखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बुधवार को पांकी रोड स्थित टेढ़वा नदी के निकट अपने फार्म हाउस प्रांगण में कर्मदेव का पौधा लगाकर उसकी पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन के साथ पर्यावरण धर्म की प्रार्थना की और लोगों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। डॉ. कौशल ने कहा कि “जो देता है वही देवता है। कर्मदेव की डाल से ब्रह्मांड की सुरक्षा होती है, जिसे हम प्रकृति पूजा के रूप में मानते हैं।” उन्होंने…