Views: 135
0 0
बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

बोरियो।जेएसएलपीएस के तत्वावधान में बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ (सीएलएफ) की वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीएलएफ के पदाधिकारी, सदस्यगण, वार्ड सदस्य, सीसी एवं आईपीआरपी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन…

बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न
Read Time:1 Minute, 22 Second

बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न

बोरियो।
जेएसएलपीएस के तत्वावधान में बाँझी सामुदायिक स्तरीय संघ (सीएलएफ) की वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीएलएफ के पदाधिकारी, सदस्यगण, वार्ड सदस्य, सीसी एवं आईपीआरपी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन एवं आजीविका संवर्द्धन पर विशेष बल दिया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों को लाभान्वित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम महेश्वर उरांव, डीएल मिश्रा, बाँझी सीएलएफ की अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports