Views: 232
0 0
गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य सतवंती...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने किया उद्घाटन

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा मुख्यालय में मंगलवार को गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। थाना चौक स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की…

गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने किया उद्घाटन
Read Time:1 Minute, 37 Second
गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने किया उद्घाटन

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू,

घाघरा मुख्यालय में मंगलवार को गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। थाना चौक स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया।

इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने किया उद्घाटन

आचार्य नीरज पाठक ने बताया कि यह पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा का विशेष महत्व है।

समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं लंगर का आयोजन किया गया है। वहीं, गणेश पूजा समिति द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, टिंकू गुप्ता, नीलकटेरा संतोष गुप्ता, मुकेश महापात्र, अखिलेश साहू, लक्ष्मी साहू, मनोज गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शंभू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports