रांची:
झारखंड में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में गुरुवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मियों का तबादला किया गया। जारी अधिसूचना के अनुसार 32 अवर निरीक्षक उत्पाद, तीन सहायक अवर निरीक्षक उत्पाद और 21 उत्पाद लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है।
इसी क्रम में रामगढ़ में पदस्थापित सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर का तबादला बोकारो कर दिया गया है। उन्हें बोकारो के सहायक आयुक्त उत्पाद पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि अरविंद कुजूर पूर्व में भी बोकारो जिले में पदस्थापित रह चुके हैं और यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।
विभागीय सूची के अनुसार कई जिलों में पदस्थापना बदली गई है। इनमें रांची, हजारीबाग, धनबाद, गुमला, दुमका, बोकारो, चाईबासा, गिरिडीह, लातेहार, पलामू, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ समेत अन्य जिलों में कर्मियों का स्थानांतरण शामिल है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
रूपेश कुमार (रांची से हजारीबाग), प्रकाश मिश्र (रांची से रामगढ़), वर्षा सिन्हा (रांची से ईआईबी मुख्यालय), दिलीप कुमार शर्मा (रांची से गुमला), प्रदीप कुमार शर्मा (रांची से धनबाद), अणु प्रताप (रांची से गढ़वा), अभिषेक कुमार (रांची से हजारीबाग), संदीप कुमार नाग (खूंटी से दुमका), मंजूर आलम अंसारी (गुमला से बोकारो), प्रदीप कुमार करमाली (गुमला से चाईबासा), ओम प्रकाश (जमशेदपुर से रांची), अखिलेश कुमार (सरायकेला से लातेहार), अनूप प्रकाश (पलामू से चतरा), सोनू साहू (लातेहार से सरायकेला), निर्मल मरांडी (गढ़वा से दुमका), भुवनेश्वर नायक (हजारीबाग से रांची), सुमितेश कुमार (हजारीबाग से गिरिडीह), आशीष कुमार पांडेय (चतरा से धनबाद), अमित मड़की (रामगढ़ से रांची), कांगरेस कुमार (रामगढ़ से देवघर), सुभाष बेसरा (कोडरमा से जमशेदपुर), शिव सागर महतो (कोडरमा से रांची), कुलदीप कुमार (धनबाद से हजारीबाग), जाय हेम्ब्रम (धनबाद से बोकारो), महेश कुमार दास (बोकारो से गिरिडीह), सन्नी विवेक तिर्की (बोकारो से लोहरदगा), कुमार महेंद्र देवगम (गिरिडीह से खूंटी), कुमार राहुल (दुमका से धनबाद), प्रेम रंजन कुमार (दुमका से पाकुड़), निलेश कुमार सिन्हा (गोड्डा से देवघर), विक्रम कुमार साह (देवघर से गोड्डा), मणिकांत कुमार (देवघर से रांची), किशोर कुमार (देवघर से पलामू) और मिथिलेश कुमार (देवघर से कोडरमा) शामिल हैं।
परिवहन विभाग में भी तबादला:
परिवहन विभाग ने भी छह जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारियों का तबादला किया है। शंकराचार्य सामद को सरायकेला-खरसावां का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि गोपी उरांव को गढ़वा की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा कंचन कुमारी भुदेलिया को गोड्डा से हजारीबाग, संतोष कुमार को गोड्डा, दिलीप कुमार को चतरा तथा महेश्वरी प्रसाद यादव को पूर्वी सिंहभूम का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।
वहीं गढ़वा के जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश की सेवा कार्मिक विभाग को वापस कर दी गई है।