बरडीहा के स्कूलों में सघन जांच,ओबरा विद्यालय में अनियमितताओं पर बीडीओ ने लगाई फटकार

बरडीहा के स्कूलों में सघन जांच,ओबरा विद्यालय में अनियमितताओं पर बीडीओ ने लगाई फटकार
Views: 20
0 0
Read Time:2 Minute, 50 Second

गढ़वा / बरडीहा:
उपायुक्त गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर बरडीहा प्रखंड में विद्यालयों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अनिरुद्ध रॉय के साथ कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।

बरडीहा के स्कूलों में सघन जांच,ओबरा विद्यालय में अनियमितताओं पर बीडीओ ने लगाई फटकार

निरीक्षण के दौरान नव प्राथमिक विद्यालय (सलगा पश्चिम) और पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, ओबरा में भारी अनियमितताएं सामने आईं। स्कूलों के किचन में साफ-सफाई की कमी, रोशनी का अभाव और बच्चों को टंकी का पानी पिलाने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने शिकायत की कि मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है और प्रतिदिन केवल खिचड़ी ही परोसी जा रही है।

ओबरा विद्यालय में जांच के दौरान यह भी पाया गया कि प्रधानाध्यापिका द्वारा संयोजिका को कार्य नहीं करने दिया जा रहा है और उनका काम स्वयं किया जा रहा है। साथ ही उनके पति, जो भंडरिया प्रखंड में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं, विद्यालय में रहकर तेल, मसाला, सब्जी व गैस लाने का कार्य करते पाए गए। इस स्थिति को लेकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों में काफी आक्रोश देखा गया।

बरडीहा के स्कूलों में सघन जांच,ओबरा विद्यालय में अनियमितताओं पर बीडीओ ने लगाई फटकार

हालांकि जांच के दौरान तेल-मसालों की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई, लेकिन व्यवस्थागत कमियों को लेकर बीडीओ ने स्कूल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत स्वच्छता बनाए रखने और मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस निरीक्षण अभियान में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश सिंह तथा खाद्य सुरक्षा कार्यालय के विवेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment