गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न
Views: 168
0 0
Read Time:1 Minute, 11 Second
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना संपन्न

कोटालपोखर।
बुधवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रखंड के कोटालपोखर बाजार, मयुरकोला, पथरिया सहित कई गांवों में श्रद्धा और उल्लास के बीच गणपति भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। स्थानीय पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

भोग में गणेश जी को मोदक और मोतीचूर के लड्डू अर्पित किए गए। सभी पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पंडालों में रंग-बिरंगी लाइटिंग, झालर और फूल-पत्तियों से विशेष सजावट की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पूजा पंडालों में दर्शन और आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन में पूजा समिति के सदस्य सन्नी कुमार, राहुल साहा, मनोहर लाल साह, राजीव, दुलाल, दीपक कुमार सहित कई लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment