Views: 152
0 0
22 फीट माँ काली पूजा का भूमि पूजन हुआ संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

22 फीट माँ काली पूजा का भूमि पूजन हुआ संपन्न

जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर, 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन विधिवत संपन्न…

22 फीट माँ काली पूजा का भूमि पूजन हुआ संपन्न
Read Time:3 Minute, 1 Second
22 फीट माँ काली पूजा का भूमि पूजन हुआ संपन्न

जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 09 स्थित यंग बॉयज़ क्लब की ऐतिहासिक माँ काली पूजा इस वर्ष अपने गोल्डन जुबली वर्ष में प्रवेश कर रही है। बुधवार को गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर, 22 फीट ऊँची माँ भद्रकाली की प्रतिमा और थीम आधारित भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन विधिवत संपन्न हुआ।
पूजन कार्य पुरोहित स्वपन भट्टाचार्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया। इसके साथ ही पंडाल निर्माण की औपचारिकता शुरू हुई। 50वें वर्ष में पहली बार पश्चिम बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा थीम आधारित विराट पंडाल का निर्माण किया जाएगा, जो इस बार प्रतिमा के साथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।


निम्न थे उपस्थित थे।


कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, शंभु सिंह, आशुतोष सिंह, बागबेड़ा क्षेत्र की जिला पार्षद कविता परमार, मंजू सिंह, सिद्धेश सिंह, राजेंद्र सिंह, झामुमो नेता पवन सिंह, बबन राय , अंकित आनंद , यंग बॉयज़ क्लब के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, महासचिव प्रदीप राजवार, कोषाध्यक्ष लोकेश प्रसाद , रंजीत सिंह सन्नी, विशाल सिंह, धीरज मिश्रा, नवीन सुलंकी, नंदू सिंह, शशि कुमार, शशिकांत, संतोष मिश्रा, आलोक कुमार, अभिनव, विराट, हिमांशु, भवेष मिश्रा, रंजीत मिश्रा, रोहित सिंह, सुमंत मिश्रा, निखिल, निहाल, निशांत, अभय पांडेय, बाबू राव, अरविंद पांडेय, नीरज पांडेय, सुमित जायसवाल, अमरनाथ सिंह, नंदू सरदार समेत बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।


पप्पू मिश्रा ने सबों से किया सहयोग की अपील


यंग बॉयज़ क्लब के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील किया कि गोल्डन जुबली वर्ष की यह पूजा एतिहासिक रूप से सफल और विराट हो, इसके लिए सभी मिलकर सहयोग करें। पाँच दशकों से निरंतर चली आ रही यह पूजा अब सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के रूप में स्थापित हो चुकी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports