Read Time:1 Minute, 24 Second
नावा बाजार/पलामू:- पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड के बसना पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मोरिया में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया। सहायक शिक्षक संतोष प्रजापति और सहायक शिक्षिका सीमा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य, आदि प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इन प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवंत कर दिया।
विद्यालय परिवार के सहयोग से 79वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक संतोष प्रजापति, सहायक शिक्षिका सीमा, संयोजिका सहित गण्यमान लोग और विद्यालय के सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।