सतबरवा में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजे देशभक्ति के गीत

सतबरवा में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजे देशभक्ति के गीत
Views: 206
0 0
Read Time:4 Minute, 16 Second
सतबरवा में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजे देशभक्ति के गीत

सतबरवा प्रतिनिधि।
पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड सहित थाना परिसर और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारियां जोरों पर थीं। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, थानों और अन्य संस्थानों में तिरंगे की शान के साथ राष्ट्रगान गूंजा।

एस.डी.एम. आवासीय विद्यालय मुरमा, सतबरवा में भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और झंडियों से सजाया गया था। प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “आज हम सभी स्वतंत्र हैं और इस स्वतंत्रता में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है। यदि हम सभी शिक्षित बनेंगे तो हमारा गांव, समाज और देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।”

सतबरवा में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजे देशभक्ति के गीत

उन्होंने विद्यालय की सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि यहां छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था है, वहीं कम दूरी से आने वाले बच्चों के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए विद्यालय में दाखिला दिलाएं, क्योंकि यहां कम लागत में बेहतर शिक्षा दी जाती है।

कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। अंग्रेजी में दिए गए प्रभावशाली भाषणों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि इन प्रस्तुतियों के पीछे विद्यालय के सहायक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की मेहनत और मार्गदर्शन है, जिसके लिए वे सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के गीतों, कविताओं और नारों से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य, कविताएं और नाटक प्रस्तुत किए। बच्चों की उत्साह और ऊर्जा देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त हुआ था और तभी से हम इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें उनकी कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

सतबरवा में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों में गूंजे देशभक्ति के गीत

कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राधेश्याम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अपने संचालन से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बना दिया और बच्चों की प्रस्तुतियों के दौरान उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-कर्मी त्रिपुरारी पाठक, मनीष कुमार, लव कुमार, प्रिंस कुमार यादव, सुनीता कुमारी, अनुप्रिया कुमारी समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment