विद्यालय से शिक्षक गायब,रसोइया के भरोसे चल रहा शिक्षा का मंदिर

विद्यालय से शिक्षक गायब,रसोइया के भरोसे चल रहा शिक्षा का मंदिर
Views: 392
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
विद्यालय से शिक्षक गायब,रसोइया के भरोसे चल रहा शिक्षा का मंदिर

पलामू (सदर प्रखंड):
झाबर पंचायत के कुंडेलवा गांव स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय चौधरी टोला में शिक्षकों की लापरवाही से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। विद्यालय में नामांकित लगभग 80 बच्चों में से रोजाना 50 से 60 बच्चे उपस्थिति दर्ज करते हैं, लेकिन शिक्षक गायब रहते हैं।

शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली, वे विद्यालय पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों को बर्खास्त किया जाए, क्योंकि उनके कारण बच्चों का भविष्य अधर में लटका है।

मौके पर पहुंचे झाबर पंचायत के मुखिया पति राधिका रमन सिंह ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, “बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।”

शिक्षकों की सफाई:


विद्यालय के शिक्षक सकेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी छुट्टी का आवेदन प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी को पहले ही दे दिया था। वहीं, पूनम कुमारी ने भी दावा किया कि वे अवकाश पर थीं और इस संबंध में शिक्षक सकेंद्र कुमार को जानकारी दे दी गई थी।

इस पूरे मामले में शिक्षक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप में उलझे हुए हैं, जबकि शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चे पिछड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

Loading

विद्यालय से शिक्षक गायब,रसोइया के भरोसे चल रहा शिक्षा का मंदिर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment