जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू ने मंगलवार को लातेहार में सरेंडर कर दिया। लवलेश पर पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह 50 से अधिक नक्सली मामलों में वांछित था। सरेंडर के दौरान आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव, एसएसबी 32 बटालियन के कमांडेंट राजेश सिंह और सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर मौजूद रहे.
लवलेश गंझू पर लातेहार और आसपास के जिलों में हत्या, लूट, धमकी, रंगदारी सहित कुल 50 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जेजेएमपी का सक्रिय सबजोनल कमांडर था और पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था।
सरेंडर के समय लवलेश की पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे। उसने कहा कि वह जेल से रिहा होने के बाद मेहनत-मजदूरी करके ईमानदारी से जीवन बिताएगा और बच्चों को पढ़ाकर एक बेहतर नागरिक बनाएगा।
पुलिस प्रशासन ने लवलेश को सरेंडर के बदले 5 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा।इस दौरान आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक झारखंड को उग्रवाद और नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाए।
लातेहार अब अंतिम चरण में है। बाकी बचे उग्रवादियों से अपील है कि सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटें।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,