Views: 74
0 0
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल

गोमिया।गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसकोपी टोला खैरागजार में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी है। प्रथम पक्ष के घायल प्रयाग करमाली…

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल
Read Time:2 Minute, 26 Second
जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, तीन घायल

गोमिया।गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसकोपी टोला खैरागजार में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी है।

प्रथम पक्ष के घायल प्रयाग करमाली ने बताया कि राजकुमार करमाली एवं उनके पिता पुनीत करमाली रविवार को उस भूमि पर पेड़ लगाने पहुंचे थे, जिस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। आरोप है कि पेड़ लगाते देख जब प्रयाग करमाली एवं उनके पुत्र विजय कुमार ने इसका विरोध किया, तो राजकुमार करमाली ने गुस्से में आकर साबल से विजय कुमार के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और बेहोश हो गया।

बीच-बचाव के दौरान प्रयाग करमाली को भी चोटें आईं। घटना की सूचना चतरोचट्टी थाना पुलिस को दी गई। घायल विजय कुमार को इंजरी रिपोर्ट बनाने के बाद गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले बोकारो और फिर रांची रेफर कर दिया गया।

वहीं दूसरे पक्ष के पुनीत करमाली ने आरोप लगाया कि वे अपनी जमीन में पेड़ लगा रहे थे, तभी प्रयाग करमाली और उनके पुत्र विजय कुमार मौके पर पहुंचे और उनके बेटे राजकुमार करमाली के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुनीत करमाली ने बताया कि राजकुमार का इलाज गोमिया सीएचसी में कराया गया, इसके बाद वे थाना पहुंचे।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports