जन शिकायत शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

जन शिकायत शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश
Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

जन शिकायत शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

लातेहार। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों ने जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ, राजस्व, पेयजल, सड़क समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे।

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक आवेदन की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर निपटारा प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

शिकायतों की सुनवाई के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र भौतिक सत्यापन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

जन शिकायत कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों से प्रत्येक मामले की नियमित समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं को समय पर प्रगति की जानकारी देने को भी कहा।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “जन शिकायत शिविर में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश

  1. यह बहुत अच्छी बात है कि लोगों की शिकायतों को सुन कर अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ऐसा होने से आम आदमी पर सरकार का विश्वास बढ़ता है।

Leave a Comment