Views: 157
0 0
इस्लाम मोहब्बत और अच्छे अख़लाक से फैला है: सैयद मखमूर जामी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

इस्लाम मोहब्बत और अच्छे अख़लाक से फैला है: सैयद मखमूर जामी

बरहरवा।तीनपहाड़ बस स्टैंड मोड़ के समीप गुरुवार रात्रि अंजुमन-ए-हुसैनिया कमिटी की ओर से सोहदाए करबला कॉन्फ्रेंस (जलसा) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें दूर-दराज से आए वक्ताओं और नातख्वानों ने शिरकत की। इस जलसे में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार के भागलपुर स्थित खानकाह शाहबाज़िया के मुक़रीर सैयद…

इस्लाम मोहब्बत और अच्छे अख़लाक से फैला है: सैयद मखमूर जामी
Read Time:2 Minute, 2 Second
इस्लाम मोहब्बत और अच्छे अख़लाक से फैला है: सैयद मखमूर जामी


बरहरवा।
तीनपहाड़ बस स्टैंड मोड़ के समीप गुरुवार रात्रि अंजुमन-ए-हुसैनिया कमिटी की ओर से सोहदाए करबला कॉन्फ्रेंस (जलसा) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें दूर-दराज से आए वक्ताओं और नातख्वानों ने शिरकत की।

इस जलसे में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार के भागलपुर स्थित खानकाह शाहबाज़िया के मुक़रीर सैयद मखमूर जामी शामिल हुए। उन्होंने अपने प्रेरणादायक तक़रीर में कहा कि “इस्लाम तलवार के ज़ोर पर नहीं, बल्कि मोहब्बत और अच्छे अख़लाक से फैला है।” उन्होंने करबला की शहादत का ज़िक्र करते हुए हज़रत इमाम हुसैन की कुर्बानी से जुड़ी घटनाओं को विस्तार से बताया और लोगों से नमाज़ व नेकी के रास्ते पर चलने की अपील की।

वहीं, उत्तर प्रदेश के बरेली शरीफ से आए मशहूर नातख्वां शोएब रज़ा ने अपनी दिलकश नातों से माहौल को रोशन कर दिया और उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी। जलसे के समापन पर तबर्रुख के रूप में मिठाइयों का वितरण किया गया।

इस मौके पर नोशाद आलम, मोशर्रफ़ रज़ा हैदरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन दाऊद अशरफी ने किया। जलसे को सफल बनाने में हासिम अंसारी, नवाज़ शौकत, आतिफ राजा, अफ़रोज डब्लू, नुरुल अमीन, रुक़सार अंसारी, आसिफ कबीर, और अधहम अंसारी सहित अन्य युवाओं का योगदान सराहनीय रहा।

Loading

इस्लाम मोहब्बत और अच्छे अख़लाक से फैला है: सैयद मखमूर जामी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports