Views: 342
0 0
पलामू पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पलामू पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: अनुज तिवारी, पलामू: पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा से शराब की तस्करी कर रहे थे। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही…

पलामू पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार
Read Time:2 Minute, 5 Second
पलामू पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता: अनुज तिवारी,

पलामू: पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा से शराब की तस्करी कर रहे थे। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक हरियाणा नंबर की ट्रक गढ़वा होते हुए पलामू की सीमा में दाखिल हो चुकी है। सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसपी रिश्मा रमेश ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।

टीम ने सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पलामू ढाबा के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान हरियाणा नंबर की एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया, जिसमें ऊपर से धान का भूसा भरा हुआ था। जब चालक और खलासी की गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो ट्रक की गहन तलाशी ली गई। भूसे की बोरियों के नीचे से शराब की सैकड़ों पेटियाँ बरामद की गईं।

पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के देवेंद्र कुमार (25 वर्ष) और बालोतरा जिले के लालचंद (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन से नेटवर्क सक्रिय हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports