Views: 295
0 0
गढ़वा:जय श्री पैलेस होटल पर छापा, आपत्तिजनक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा:जय श्री पैलेस होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में 11 लोग पकड़े गए, मालिक हिरासत में

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:-जिले में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के तहत प्रसिद्ध व्यवसाई संजीव कुमार उर्फ जय सोनी के होटल जय श्री पैलेस पर छापा मारा गया। यह होटल वीरेंद्र तिवारी मार्ग, पिपरकला में स्थित है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब होटल पर छापेमारी की तो वहां से आपत्तिजनक हालत में 5…

गढ़वा:जय श्री पैलेस होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में 11 लोग पकड़े गए, मालिक हिरासत में
Read Time:1 Minute, 58 Second
गढ़वा:जय श्री पैलेस होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में 11 लोग पकड़े गए, मालिक हिरासत में
  • रूप अलंकार ज्वेलर्स के मालिक संजीव उर्फ जय सोनी हिरासत में, शहर में मचा हड़कंप

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:-जिले में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के तहत प्रसिद्ध व्यवसाई संजीव कुमार उर्फ जय सोनी के होटल जय श्री पैलेस पर छापा मारा गया। यह होटल वीरेंद्र तिवारी मार्ग, पिपरकला में स्थित है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब होटल पर छापेमारी की तो वहां से आपत्तिजनक हालत में 5 महिलाओं और 6 पुरुषों को पकड़ा गया। कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

गढ़वा:जय श्री पैलेस होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में 11 लोग पकड़े गए, मालिक हिरासत में

जय श्री पैलेस के मालिक संजीव कुमार उर्फ जय सोनी, गढ़वा मेन रोड पर रूप अलंकार ज्वेलर्स नाम से सोने-चांदी का प्रतिष्ठान भी चलाते हैं। फिलहाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि होटल में पकड़ी गई महिलाएं स्वेच्छा से वहां मौजूद थीं या किसी दबाव या मजबूरी में। इसके लिए महिलाओं के परिजनों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

इस छापेमारी के बाद गढ़वा शहर में सनसनी फैल गई है और लोगों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

गढ़वा:जय श्री पैलेस होटल पर छापा, आपत्तिजनक हालत में 11 लोग पकड़े गए, मालिक हिरासत में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports