लातेहार:महिला की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

लातेहार:महिला की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
Views: 553
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second
लातेहार:महिला की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

लातेहार: लातेहार जिले में सोमवार की अर्द्धरात्रि को एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत अंतर्गत भगनटोला गांव की है। मृतका की पहचान सुलेखा देवी (पति – सत्येंद्र उरांव) के रूप में हुई है।

सुलेखा देवी का शव उनके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खेत में पाया गया। परिजनों ने बताया कि वह रात में खेत में चटाई बिछाकर किसी को खाना खिलाने गई थीं, तभी अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मंगलवार सुबह ग्रामीणों को तब मिली जब उन्होंने खेत में शव देखा। इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया।

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं—एक सात वर्षीय बेटा दीपक उरांव और पांच वर्षीय बेटी शीतल कुमारी। परिवार और ग्रामीणों में घटना के बाद गहरा शोक है और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मृतका के ससुर तेतरा उरांव ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment