10 वर्षीय बच्चा हाइवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर

10 वर्षीय बच्चा हाइवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर
Views: 453
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
10 वर्षीय बच्चा हाइवा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल, भागलपुर रेफर

बरहरवा (साहेबगंज)। मिर्ज़ाचौकी थाना क्षेत्र के चेक नाका पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय मोहम्मद तौफिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पिता मोहम्मद ताहीर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंगल हाट जा रहा था। उनके साथ एक बकरा भी था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा (संख्या जेएच 04 एल 1854) ने जोरदार टक्कर मार दी।

लालबथानी पंचायत के मुखिया मोहम्मद इशाक ने बताया कि हादसे में मोहम्मद तौफिक का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए साहेबगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने कई घंटों तक हाइवा को चेक नाका पर रोककर रखा और मिर्ज़ाचौकी थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद तारीक, मुखिया मोहम्मद इशाक, यारानुल उर्फ गोले, मोहम्मद जाबिर सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment