Views: 18
0 0
विवाहिता की संदेहास्पद मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति से पूछताछ जारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

विवाहिता की संदेहास्पद मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति से पूछताछ जारी

लातेहार: बारियातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मामला उलझ गया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतका के पति को हिरासत में…

विवाहिता की संदेहास्पद मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति से पूछताछ जारी
Read Time:2 Minute, 36 Second

विवाहिता की संदेहास्पद मौत , मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पति से पूछताछ जारी

लातेहार: बारियातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मामला उलझ गया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मृतका के पति को हिरासत में लिया है।

मृतका काजल कुमारी, श्रवण कुमार भुइयां की पत्नी थीं। मायके पक्ष का आरोप है कि काजल की गला दबाकर हत्या की गई। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि घरेलू विवाद के बाद काजल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।

मृतका के चचेरे भाई किशन कुमार के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे परिवार को सूचना मिली कि काजल ने जहर खा लिया है। सूचना पर जब वे ससुराल पहुंचे तो काजल के गले पर निशान दिखाई दिए। उनका कहना है कि यदि मौत जहर खाने से हुई होती तो उसके स्पष्ट संकेत मौके पर मिलते, लेकिन ऐसा नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि श्रवण कुमार पहले भी काजल के साथ मारपीट करता था और इस विवाद को लेकर कई बार पंचायत व पारिवारिक स्तर पर समझौता कराया गया था।

सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

काजल अपने पीछे छह माह की एक बेटी छोड़ गई हैं। घटना के बाद गांव में शोक के साथ-साथ तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports