जनसुनवाई में फूटा पेंशनधारकों का दर्द, जीवित लोगों को मृत दिखाकर रोकी गई पेंशन

जनसुनवाई में फूटा पेंशनधारकों का दर्द, जीवित लोगों को मृत दिखाकर रोकी गई पेंशन
Views: 36
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

जनसुनवाई में फूटा पेंशनधारकों का दर्द, जीवित लोगों को मृत दिखाकर रोकी गई पेंशन

लातेहार : लंबित पेंशन मामलों के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को बरवाडीह के पुराने प्रखंड परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम स्वशासन अभियान और संयुक्त ग्राम सभा मंच ने संयुक्त रूप से किया, जिसमें बड़ी संख्या में वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, कन्हाई सिंह, बरवाडीह प्रमुख सुशीला देवी, संयुक्त ग्राम सभा मंच के अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, पेंशन ऑपरेटर पप्पू कुमार तथा ज्यूरी सदस्य जेम्स हेरेंज और मिथलेश कुमार ने किया।

जनसुनवाई के दौरान मॉरवाई पंचायत की पेंशनधारी भुखली देवी ने बताया कि उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। इसके कारण पिछले 18 महीनों से उनकी पेंशन बंद है, जबकि वह जीवित हैं। इस शिकायत के सामने आने के बाद अन्य लोगों ने भी पेंशन भुगतान में हो रही दिक्कतों की जानकारी दी।

ज्यूरी सदस्य जेम्स हेरेंज ने कहा कि वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनयापन का प्रमुख सहारा है। ऐसे में पात्र लाभुकों की पेंशन लंबे समय तक रुकी रहना गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने की मांग की।

पेंशन ऑपरेटर पप्पू कुमार ने कहा कि लंबित मामलों के समाधान के लिए लगातार काम किया जा रहा है। तकनीकी कारणों से रुके मामलों की जांच कर उन्हें जल्द ठीक किया जाएगा ताकि पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन मिल सके।

ज्यूरी सदस्य मिथलेश कुमार ने सुझाव दिया कि यदि प्रखंड प्रशासन लाभुकों की सूची ग्राम स्वशासन अभियान को उपलब्ध कराए तो डीबीटी से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे लाभुकों को बार-बार प्रखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जनसुनवाई में संयुक्त ग्राम सभा मंच, ग्राम स्वशासन अभियान के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में पेंशनधारी महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम में लंबित पेंशन मामलों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

जनसुनवाई में फूटा पेंशनधारकों का दर्द, जीवित लोगों को मृत दिखाकर रोकी गई पेंशन

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment