बरहड़वा थाना क्षेत्र में गांजा विक्रेता गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक गांजा बरामद

बरहड़वा थाना क्षेत्र में गांजा विक्रेता गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक गांजा बरामद
Views: 186
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
बरहड़वा थाना क्षेत्र में गांजा विक्रेता गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक गांजा बरामद

बरहड़वा (साहिबगंज)। बरहड़वा थाना क्षेत्र के बेलडांगा गांव में मंगलवार को एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में चलाए गए छापे में एक गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में गुप्त सूचना मिली कि बेलडांगा गांव में बाहर से आए एक व्यक्ति द्वारा अवैध गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के आदेशानुसार एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने बेलडांगा गांव जाकर छापामारी की और एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जमीरुल इस्लाम बताया, जो कोटालपोखर थाना क्षेत्र के पुराना पलासबोना का निवासी है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 2.976 किलो अवैध गांजा, एक डिजिटल नाप तौल मशीन, बिना नंबर की होंडा एसपी125 मोटरसाइकिल, एक ओप्पो स्मार्टफोन और 700 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी ने गांजे के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए।

एसडीपीओ ने बताया कि जमीरुल इस्लाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में साहिबगंज जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, एएसआई सुबोध कुमार, हेमंत कुमार यादव, सिदाम रविदास, रंजन कुमार यादव, आरक्षी काली उरांव और प्रकाश मुर्मू टीम के साथ मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment