Views: 327
0 0
न्यू ट्रिम फैक्ट्री व फाइनल में हुआ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का स्वागत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

न्यू ट्रिम फैक्ट्री व फाइनल में हुआ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का स्वागत

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का न्यू ट्रिम लाइन एवं फाइनल डिवीजन में जोरदार स्वागत किया गया। न्यू ट्रिम लाइन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के अलावे महामंत्री आरके सिंह, जीएम श्रीमती किरण नरेन्द्रन समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी, यूनियन के कमेटी मेंबर, आरके…

न्यू ट्रिम फैक्ट्री व फाइनल में हुआ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का स्वागत
Read Time:3 Minute, 51 Second
न्यू ट्रिम फैक्ट्री व फाइनल में हुआ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का स्वागत

जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का न्यू ट्रिम लाइन एवं फाइनल डिवीजन में जोरदार स्वागत किया गया। न्यू ट्रिम लाइन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद के अलावे महामंत्री आरके सिंह, जीएम श्रीमती किरण नरेन्द्रन समेत तमाम यूनियन के पदाधिकारी, यूनियन के कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रियाज़ अहमद ने किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। महामंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यूनियन को जब – जब ऊर्जा की जरूरत हुई है।

आप सबों ने भरपूर ऊर्जा दिया है। वहीं यूनियन भी मजदूरों के हित में एक से बढ़कर एक समझौता की है। यह परस्पर सहयोग से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सब अपना – अपना काम ईमानदारी से करें तो कंपनी को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़ी – बड़ी चुनौतियां हैं।

इससे निपटने के लिए एक – एक मजदूर , यूनियन एवं प्रबंधन को सजग होकर बाजार के अनुकूल सेवा देना होगा। हमें प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से हमेशा आगे रहना है यह तभी संभव है जब सब लोग मिलकर साकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि प्रबंधन के लोगों की दूरदर्शी सोच के कारण हम बाजार के नब्ज को समय से पूर्व टटोल लेते हैं।

न्यू ट्रिम फैक्ट्री व फाइनल में हुआ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का स्वागत

ईवी एवं हाइड्रोजन व्हीकल आज बाजार की जरूरत है। हम बाजार के जरूरत के हिसाब से तैयार रहते हैं। तभी कस्टमर का भरोसा हम पर बना रहता है। उन्होंने एमओपी में वृद्धि, सेफ्टी, क्वालिटी, सेवानिवृत्त कर्मियों के मेडिक्लेम की राशि को दोगुना करने आदि का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल में सहयोग के लिए यूनियन के प्रतिनिधि हमेशा तैनात हैं। ताकि हमारे मजदूर भाईयों को परेशानी न हो।

आज समय बदला है। पूरी यूनियन तत्पर है। मेडिक्लेम की राशि बढ़ाकर डेढ़ लाख किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि हम विश्वास दिलाते हैं कि जिस आशा और उम्मीद के साथ मुझे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है , मैं उसपर खरा उतरकर दिखाऊंगा ।

कार्यक्रम को जीएम श्रीमती किरण नरेन्द्रन ने भी संबोधित किया। बाद में फाइनल डिवीजन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित की गई। यहां अध्यक्ष, महामंत्री समेत तमाम यूनियन पदाधिकारियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कुमार ने किया ।

Loading

न्यू ट्रिम फैक्ट्री व फाइनल में हुआ टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष का स्वागत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports