जनसुनवाई में विधायक प्रकाश राम का फूटा गुस्सा, कई कर्मियों को लगाई फटकार

जनसुनवाई में विधायक प्रकाश राम का फूटा गुस्सा, कई कर्मियों को लगाई फटकार
Views: 338
0 0
Read Time:3 Minute, 6 Second
जनसुनवाई में विधायक प्रकाश राम का फूटा गुस्सा, कई कर्मियों को लगाई फटकार


जमीन विवाद, मनरेगा में भ्रष्टाचार और योजनाओं की अनियमितता के मामले छाए रहे

लातेहार। सदर प्रखंड सभागार में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रकाश राम का सख्त तेवर देखने को मिला। जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान उन्होंने कई विभागीय कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जमीन से जुड़ी गड़बड़ियों, मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार और अन्य सरकारी योजनाओं में अनियमितताओं की सबसे अधिक शिकायतें सामने आईं। विधायक ने सभी मामलों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जनसुनवाई में अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर आकाश कुमार पर जमीन ऑनलाइन करने के नाम पर 20 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया। इस पर विधायक ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल राशि लौटाने का निर्देश दिया। वहीं, राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार, मनोज बेक और शत्रुघ्न भगत को जमीन के ऑनलाइन और म्यूटेशन से संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए फटकारा गया।

15वें वित्त आयोग की योजनाओं में अनियमितता को लेकर प्रखंड समन्वयक सुमन कुमारी को भी चेतावनी दी गई। मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर भी विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और कहा कि अंचल व प्रखंड कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

जनसुनवाई में विधायक प्रकाश राम का फूटा गुस्सा, कई कर्मियों को लगाई फटकार

विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को बेवजह न दौड़ाएं और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें।

कुछ मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीष टोप्पो, प्रमुख परशुराम लोहरा, उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी पवन कुमार, संत कुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, पिंटू रजक सहित कई विभागों के कर्मी, पंचायत सेवक और राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

जनसुनवाई में विधायक प्रकाश राम का फूटा गुस्सा, कई कर्मियों को लगाई फटकार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment