एसबीआई के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास को दी गई भावभीनी विदाई

एसबीआई के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास को दी गई भावभीनी विदाई
Views: 190
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second
एसबीआई के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास को दी गई भावभीनी विदाई

लातेहार, मनिका।
एसबीआई मनिका शाखा के सीनियर एसोसिएट मागा राम दास की सेवानिवृत्ति के अवसर पर शाखा परिसर में एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार सिन्हा सहित बैंक के अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

सम्मानित करने वालों में लेखापाल नियंता कुमार मिश्रा, प्रियतम कुणाल, विनोद लोहरा, बली यादव, रमेश गुप्ता, डी. के. राणा, विकास यादव, सुजीत कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। शाखा प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिससे हर कर्मचारी को गुजरना होता है। उन्होंने मागा राम दास के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत्ति के पश्चात मागा राम दास ने कहा, “लातेहार जिले में नौकरी के दौरान जो सहयोग और सम्मान मुझे सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। यहां के लोग और यहां की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”

इस मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी मागा राम दास के विनम्र व्यवहार, कार्यकुशलता और ग्राहकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

ज्ञात हो कि मागा राम दास लातेहार शाखा में भी पूर्व में सात वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। कार्यक्रम में दुर्गा दास नायक, अंजनी कुमार ठाकुर, विवेक सिंह, राजेश नायक, अलका मैडम, सुदीप्त लकड़ा, मनोहर कुमार उर्फ डोली, गोपाल प्रसाद सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment