Views: 364
0 0
पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर आशुतोष तिवारी ने...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर आशुतोष तिवारी ने ली जानकारी, GM की नियुक्ति की उठाई मांग

संवाददाता: अनुज तिवारी पलामू।हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने शनिवार को पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर विभाग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग में अब तक महाप्रबंधक (GM) पद पर नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र में उद्योग विकास कार्य बाधित हो रहे…

पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर आशुतोष तिवारी ने ली जानकारी, GM की नियुक्ति की उठाई मांग
Read Time:2 Minute, 0 Second
पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर आशुतोष तिवारी ने ली जानकारी, GM की नियुक्ति की उठाई मांग

संवाददाता: अनुज तिवारी

पलामू।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने शनिवार को पलामू प्रमंडलीय उद्योग विभाग का दौरा कर विभाग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि विभाग में अब तक महाप्रबंधक (GM) पद पर नियुक्ति नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र में उद्योग विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है।

आशुतोष तिवारी ने कहा कि जीएम पद की रिक्तता का प्रभाव जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ा है, जिससे आम जनमानस को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने झारखंड सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों का वेतन भी लंबित है, जिससे वे भुखमरी की स्थिति में पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (MSME) जैसी प्रमुख योजनाएं भी वर्तमान में रुकी हुई हैं। इस अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार पाठक ने भी सरकार से मांग की कि GM पद पर अविलंब नियुक्ति की जाए, अन्यथा जनआक्रोश बढ़ेगा और लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

मौके पर मलिक शुक्ला, भारत कुमार द्विवेदी, राहुल कुमार और वारिस आलम भी उपस्थित थे।


Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports