अरुण हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी विमल मरांडी गिरफ्तार

अरुण हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी विमल मरांडी गिरफ्तार
Views: 240
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

अरुण हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी विमल मरांडी गिरफ्तार

बरहरवा।
बोरियो के अनाज व्यवसायी अरुण साह हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी विमल मरांडी (35) को बोरियो पुलिस ने शनिवार को साहेबगंज न्यायालय के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पंकज वर्मा के नेतृत्व में पुअनि पंकज सिंह और सशस्त्र बल की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। ज्ञात हो कि 20 जून 2020 को संथाल लिब्रेशन आर्मी के सदस्यों ने व्यवसायी अरुण साह का अपहरण कर हत्या कर दी थी, और 30 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी।

थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि विमल मरांडी इस मामले में थाना कांड संख्या-186/20 के तहत नामजद आरोपी था और 2020 से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद विमल मरांडी का सीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हत्याकांड के मुख्य आरोपी पहले से जेल में हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है और असम में छिपा हुआ बताया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment