Views: 260
0 0
समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा

बरहरवा।राजमहल के कासिम बाजार निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने साहिबगंज जिले के पहाड़िया जनजाति समुदाय की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। नीरज आनंद ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि राजमहल की…

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा
Read Time:1 Minute, 48 Second

समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहाड़िया जनजाति की समस्याओं पर की चर्चा

बरहरवा।
राजमहल के कासिम बाजार निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी नीरज आनंद ने राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने साहिबगंज जिले के पहाड़िया जनजाति समुदाय की वर्तमान स्थिति और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

नीरज आनंद ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि राजमहल की पहाड़ियों में रहने वाला यह आदिम समुदाय आज भी पीने के पानी, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पहाड़िया जनजाति के संरक्षण और विकास के लिए विशेष पहल की जाए तथा स्वयं साहिबगंज जिले का दौरा कर जमीनी हकीकत का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीरज आनंद की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित मंत्रालयों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

नीरज आनंद की यह पहल पहाड़िया जनजाति की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports