Views: 347
0 0
राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी

बरहरवा (राजमहल): झारखंड मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव की अध्यक्षता में राजमहल के निरीक्षण भवन में पंचायत स्तरीय समिति गठन एवं आगामी मजदूर दिवस (1 मई) के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पंचायतवार कमेटी गठन की समीक्षा की। समीक्षा…

राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी
Read Time:1 Minute, 51 Second
राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी

बरहरवा (राजमहल): झारखंड मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मिथुन कुमार यादव की अध्यक्षता में राजमहल के निरीक्षण भवन में पंचायत स्तरीय समिति गठन एवं आगामी मजदूर दिवस (1 मई) के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पंचायतवार कमेटी गठन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई क्षेत्रों में समिति गठन का कार्य संतोषजनक नहीं रहा। इस पर कार्रवाई करते हुए बोरीयो प्रखंड प्रभारी मिथुन कुमार यादव को हटाकर उनकी जगह शिवलाल ठाकुर को और राजमहल ग्रामीण के प्रभारी सूदाम बसु को हटाकर मिथुन राजवंशी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

राजकुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि संगठन को सशक्त बनाना और संघ के दिशा-निर्देशों का पालन करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है। संगठन में लापरवाही बरतने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

बैठक में 1 मई को मजदूर दिवस मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि इस अवसर पर मजदूरों के अधिकारों को लेकर एक जागरूकता यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में फूल कुमारी देवी, रवि घोष, मो. इमाम, जमुना राय, विश्वजीत मंडल, मिथुन घोष, राजेंद्र कुमार मंडल समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Loading

राजमहल: झारखंड मजदूर संघ की बैठक, पंचायत स्तरीय समिति गठन की समीक्षा और मजदूर दिवस की तैयारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports