Views: 396
0 0
ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना,...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना, मिस्सा पूजा और मोमबत्ती जलाई गई

बरहरवा (पटना प्रखंड): ईस्टर संडे के अवसर पर ईसा मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में शनिवार रात से लेकर रविवार तड़के तक विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार रात 10:30 बजे से शुरू होकर यह पूजा रविवार की रात 1 बजे तक चली। इस दौरान सभी विश्वासी मोमबत्तियां लेकर…

ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना, मिस्सा पूजा और मोमबत्ती जलाई गई
Read Time:2 Minute, 23 Second
ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना, मिस्सा पूजा और मोमबत्ती जलाई गई

बरहरवा (पटना प्रखंड): ईस्टर संडे के अवसर पर ईसा मसीह के पुनरुत्थान की स्मृति में सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में शनिवार रात से लेकर रविवार तड़के तक विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। शनिवार रात 10:30 बजे से शुरू होकर यह पूजा रविवार की रात 1 बजे तक चली। इस दौरान सभी विश्वासी मोमबत्तियां लेकर चर्च पहुंचे और गहन श्रद्धा के साथ भाग लिया।

मिस्सा पूजा का संचालन फादर ख्रिसिस्तोम हेम्ब्रम, एग्नेसियस सोरेन और फादर मनोज ने संयुक्त रूप से किया। पूजा के पूर्व विश्वासी अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

रात 12 बजे के बाद जैसे ही रविवार का आरंभ हुआ, चर्च में उपस्थित श्रद्धालुओं ने येशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में “येशु का जयजयकार” किया और उत्सव का माहौल बना।

रविवार की सुबह 8:30 बजे भी मिस्सा पूजा का आयोजन फादर एग्नेसियस सोरेन द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने येशु के पुनरुत्थान से जुड़ी शिक्षाओं और संदेशों को लोगों के बीच साझा किया।

वहीं, धरमपुर कब्रिस्तान में रविवार तड़के 3 बजे से ही श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर विशेष प्रार्थना की। इसके बाद चर्च में दो पाली में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं – पहली सभा सुबह 7:30 बजे हिंदी में और दूसरी 10:30 बजे संताली भाषा में पादरी रेव्ह. दानियल मुर्मू द्वारा संचालित की गई।

इस अवसर पर आशिष मंडल, विक्टर मालतो, अमर सोरेन, हेलेन मालतो, सिमोती टुडू समेत कई विश्वासी उपस्थित थे।

Loading

ईस्टर संडे पर येशु के पुनरुत्थान की खुशी में प्रार्थना, मिस्सा पूजा और मोमबत्ती जलाई गई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports