Views: 115
0 0
हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

बरहरवा (रांगा) – बरहरवा राजमहल मुख्य पथ पर खैरबनी के पास बुधवार को एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब केलाबाड़ी निवासी श्रवण साहा अपनी बाइक से बरहड़वा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज…

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
Read Time:1 Minute, 30 Second
हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

बरहरवा (रांगा) – बरहरवा राजमहल मुख्य पथ पर खैरबनी के पास बुधवार को एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब केलाबाड़ी निवासी श्रवण साहा अपनी बाइक से बरहड़वा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी।

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर

हादसे में श्रवण साहा सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रांगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हाइवा वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports