पलामू जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान आयुक्त को दी गई विदाई,सर्किट हाउस में शाम को आयोजित हुआ विदाई-सह-सम्मान समारोह

पलामू जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान आयुक्त को दी गई विदाई,सर्किट हाउस में शाम को आयोजित हुआ विदाई-सह-सम्मान समारोह
Views: 184
0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second
पलामू जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान आयुक्त को दी गई विदाई,सर्किट हाउस में शाम को आयोजित हुआ विदाई-सह-सम्मान समारोह

पलामू:- प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा के सेवानिवृति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पलामू जिला प्रशासन की ओर से आज शाम को स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त शशि रंजन सहित जिले के वरीय एवं कनीय पदाधिकारियों ने निवर्तमान आयुक्त को गुलदस्ता एवं पारितोषिक भेंट कर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

विदाई-सह-सम्मान समारोह में निवर्तमान आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने कहा कि पलामू प्रमंडल में सेवाकाल के दौरान यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों का काफी सहयोग मिला। आमजनों का भी स्नेह मिला।सभी का प्यार और सहयोग से प्रमंडल में बेहतर कार्य करने में सफलता मिली। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। विभिन्न स्थानों पर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। सेवाकाल में कई स्थानों पर परेशानियां भी हुई।

पलामू जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान आयुक्त को दी गई विदाई,सर्किट हाउस में शाम को आयोजित हुआ विदाई-सह-सम्मान समारोह

चुनौती को स्वीकार कर सभी अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण किया। अभाव में भी अवसर ढूंढकर बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया। उन्होंने कनीय पदाधिकारियों को उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और बेहतर कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कनीय पदाधिकारियों को हमेशा न्यूटल होकर कार्य करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि आईडिल रास्ता अपनाते हुए कार्य करने से समस्याएं नहीं होती है। तटस्थ होकर साफ-सुथरा एवं सरकार के एसओपी के अनुरूप उपायुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करें।

जिला प्रशासन की ओर से आयुक्त को दी गई विदाई

उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि यह भावुक क्षण है कि सेवानिवृत्त होकर आयुक्त सर हमलोग के बीच से जा रहे हैं। इनका करीब 33 वर्ष का सेवा काल रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों में काम किया।

बिहार-झारखंड में लंबी सेवा दी। उन्होंने कहा कि आयुक्त की बेदाग सर्विस हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। हम सभी को आयुक्त सर का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे, यह उम्मीद है। सेवानिवृति होने के बाद अब आयुक्त सर की नयी पारी की शुरुआत होगी। परिवार-समाज व अपने रिश्तेदारों को समय दे पायेंगे। उन्होंने आयुक्त के समाजिक लगाव होने के विचारों से भी अवगत कराया।

पलामू जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान आयुक्त को दी गई विदाई,सर्किट हाउस में शाम को आयोजित हुआ विदाई-सह-सम्मान समारोह

अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने कहा कि आयुक्त का लंबे समय से मार्गदर्शन मिला है और आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहे, इसकी उम्मीद करता हूं।

डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, एनडीसी विक्रम आनंद ने आयुक्त के सरल, सहज विचारों के बारे में जानकारी दी।आयुक्त का आमजनों, पदाधिकारी एवं अपने सहकर्मियों के बीच गहरी सहानुभूति और आत्मिक लगाव रहा है। आयुक्त की सेवानिवृत्ति व उनकी कमी हम सभी कनीय पदाधिकारियों को खलेगी।

विदाई-सह-सम्मान समारोह में शामिल विभागीय अधिकारी

विदाई-सह-सम्मान समारोह में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर रतन कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, एनडीसी विक्रम आनंद, जिला कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment