झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए हुआ एमओयू

झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए हुआ एमओयू
Views: 315
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए हुआ एमओयू

▪️ पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को व्यक्तिगत दुर्घटना पर मिलेगा एक करोड़ का बीमा

रांची:- पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. झारखंड पुलिस की तरफ से अनुराग गुप्ता और बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से राँची फील्ड महाप्रबंधक मनोज कुमार ने हस्ताक्षर किए.इस विशेष सैलरी पैकेज के तहत पुलिसकर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सम्पूर्ण झारखंड में स्थित 550 से भी अधिक शाखाओं के माध्यम से पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना और मृत्यु बीमा एक करोड़, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 25 लाख, वायुयान दुर्घटना पर 2 करोड़, सामान्य मृत्यु पर 10 लाख और व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो आश्रित बच्चों की उच्चतर शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख की सुविधा भी दी जाएगी.

इसके अतिरिक्त न्यूनतम ब्याज दर पर पर्सनल ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा.ये सभी विशेष बीमा सुविधाएं, बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा रक्षक सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. यह एमओयू झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें वित्तीय सुरक्षा और सुविधा प्रदान करेगा.

Loading

झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच रक्षक सैलरी पैकेज के लिए हुआ एमओयू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment