Views: 20
0 0
पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर (जामुनटोला) गांव निवासी मुकेश अगेरिया ने अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक, लातेहार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपने…

पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Read Time:2 Minute, 43 Second
पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर (जामुनटोला) गांव निवासी मुकेश अगेरिया ने अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी मिलने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक, लातेहार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अपने आवेदन में मुकेश अगेरिया ने बताया कि मौजा रामपुर, थाना संख्या-252 के अंतर्गत आर.एस. खाता संख्या-69, प्लॉट संख्या-113 सहित कुल 5.10 एकड़ भूमि उनके परिवार की पुश्तैनी संपत्ति है। उक्त भूमि के खतियानी रैयत तेतरा अगेरिया, बरतु अगेरिया एवं ललु अगेरिया हैं। उन्होंने बताया कि वे बरतु अगेरिया के पोते हैं और इस जमीन पर उनके परिवार का वैध अधिकार है। साथ ही भूमि का ऑनलाइन लगान (रसीद) भी उनके दादा के नाम से नियमित रूप से कट रहा है, जो उनके स्वामित्व का प्रमाण है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही मोहन महतो एवं मंटू लोहरा द्वारा उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जब भी उनका परिवार खेती करने के लिए खेत पर जाता है, तब आरोपित गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा देते हैं।

इस घटना के कारण परिवार अपनी ही पुश्तैनी जमीन पर खेती करने से वंचित है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

मुकेश अगेरिया ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर अंचलाधिकारी, चंदवा एवं थाना चंदवा में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, कब्जाई गई भूमि को वापस दिलाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Loading

पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा,विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports