Views: 23
0 0
आरसेटी लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

आरसेटी लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न

लातेहार: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी (सिलाई) प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी 29 प्रशिक्षणार्थियों…

आरसेटी लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न
Read Time:3 Minute, 31 Second

लातेहार: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (SBI RSETI), लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी (सिलाई) प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी 29 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

समारोह में संस्थान के निदेशक संत प्रकाश भगत, वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार, संकाय पिंकू कुमार दुबे एवं अतिथि प्रशिक्षिका ममता देवी ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

आरसेटी लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न

निदेशक संत प्रकाश भगत ने अपने संबोधन में कहा कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार एवं समाज के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

वरिष्ठ संकाय संतोष कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे बैंक ऋण एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरसेटी लातेहार स्वरोजगार स्थापित करने में हर संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि संस्थान समय-समय पर महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता रहता है।

आरसेटी लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न

अतिथि प्रशिक्षिका ममता देवी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सिलाई जैसे कार्य को महिलाएं घर से ही शुरू कर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

इस प्रशिक्षण बैच का मूल्यांकन एनएआर बंगलुरु के असेसर बिरेन्द्र मांझी एवं उषा सोनी द्वारा किया गया। संकाय पिंकू कुमार दुबे ने संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन पिंकू कुमार दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राकेश कुमार शुक्ला ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रोशनी कुजूर, महारानी कुमारी सहित सभी 29 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Loading

आरसेटी लातेहार में 31 दिवसीय महिला दर्जी प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वितरण समारोह संपन्न

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports